1 सितंबर 2026:
देश दुनिया/ नेपाल काठमांडू/
17 हजार बच्चे हुए आपदा से प्रभावित, 18 स्कूल तबाह:
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने सबसे ज्यादा चिंता बच्चों को लेकर बढ़ा दी है। करीब 17 हजार बच्चे आपदा से प्रभावित हुए है और उन्हें तत्काल मानवीय मदद की जरूरत है। इस बीच बाढ़ और मलबे से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गई है, जबकि 4,347 लोग अब भी का है। लापता है। अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। राहत-बचाव में 20,819 सुरक्षाकर्मी जुटे है। यूनीसेफ के मुताबिक बाढ़ में 18 स्कूल पूरी तरह तबाह और 20 क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 10 हजार बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। यूनीसेफ ने राहत और पुनर्वास के लिए 17.2 मिलियन डॉलर की अपील की है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास पहुंचकर शोक पुस्तिका में संदेश लिखा। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
बाढ़ ग्रस्त एग्रीकल्चर डेवलपमेंट में 50 करोड़ का सोना, 1.5 करोड़ नकद सुरक्षित:
नेपाल पुलिस ने बाढ़ग्रस्त एग्रीकल्चलर डवलपमेंट बैंक की त्रिशूली धुंगे शाखा से करीब आठ घंटे के अभियान में 1.5 करोड़ रुपए नकद और करीब 50 करोड़ रुपए का सोना सुरक्षित निकाल लिया। यह सोना मलबे में धंसे लॉकरों से निकाला गया।
पूर्व जज भी लापता:
मद्रास हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस वी. शिवग्नानम भी नेपाल में बाढ़ के बाद से लापता हैं। वे तमिल तीर्थयात्रियों के एक समूह के साथ नेपाल गए थे।
7 से 10 हजार तक पहुंच सकता है मौतों का आंकड़ा:
नेपाल में बाढ़ और मलबे से हुई तबाही का पूरा आकलन होने के बाद मृतकों की संख्या 7,000 से 10,000 तक पहुंच सकती है। नेपाल डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर के अध्यक्ष बिशाल नाथ उप्रेती ने यह आशंका जताई है।


Leave a Reply