पटना कलेक्टरेट का किसानों ने किया घेराव और प्रदर्शन:
संवाददाता
12 March 2026
अपडेटेड: 6:17 PM 0thGMT+0530
12 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश /पन्ना:
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हजारों किसान पन्ना कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है की केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों ने प्रदर्शन किया। मझगांव और रुझ डैम से प्रभावित हजारों किसानों ने पन्ना कलेक्ट्रेट का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। इसके बाद किसानों ने उग्र प्रदर्शन भी किया। इसी प्रदर्शन के बीच रात भी उन्होंने वहीं बिताई। आज गुरुवार को यह प्रदर्शन और तेज हो गया। किसानों को यह प्रदर्शन करते हुए करीब 25 घंटे हो चुके हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया ,किंतु महिलाएं और पुरुष कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुस गए। जिसके कारण स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। गंभीर हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।