26 अप्रैल 2026:
पश्चिम बंगाल:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद हिंसा:

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा।
अभी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद असनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या कर दी गई।
इस पर राहुल गांधी ने ममता सरकार पर निशाना साधा है । राहुल गांधी ने कहा है कि बंगाल में अब लोकतंत्र नहीं बल्कि टीएमसी के आतंक का शासन चल रहा है।
पश्चिम बंगाल के असनसोल में बर्बरता से की हत्या:
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव हुआ। जहां आसनसोल में  चुनाव के बाद भड़की हिंसा के दौरान देबदीप चटर्जी की हत्या कर दी गई। देबदीप उत्तर से पार्टी के उम्मीदवार प्रसनजीत पुईतांडी के बेहद करीबी सहयोगी थे। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ताधारी दल टीएमसी के उपद्रवियों ने उन पर  जानलेवा हमला किया और उन्हें बेरहमी से पीटा। जिससे वे गंभीर रूप से वे घायल हो गए और फिर उसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद राहुल गांधी ने ममता सरकार को घेरा:
उनकी हत्या के बाद राहुल गांधी का बयान सामने आया है। ‌ उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि चुनाव के बाद टीएमसी से जुड़े गुंडो ने कांग्रेस कार्यकर्ता देवदीप चटर्जी की हत्या कर दी । जो अत्यंत निंदनीय है ‌ पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जो भी टीएमसी के विरोध में आवाज उठाता है, उसे डराना, धमकाना ,खत्म कर देना यही टीएमसी का असली चरित्र है। हमारी राजनीति कभी हिंसा पर आधारित नहीं रही और ना ही कभी होगी। कांग्रेस ने हमेशा अहिंसा का रास्ता चुना है, यही हमारी विरासत है और यही हमारा संकल्प है । हमने अपने कार्यकर्ताओं को खोया है।

कांग्रेस प्रशासन ने सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने  की मांग की है ‌ साथ ही देवदीप चटर्जी के परिवार को सुरक्षा और मुआवजा देने की भी अपील की है।

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल  में इस तरह की घटनाओं को लेकर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बंगाल में  लोकतंत्र दम तोड़ चुका है, विरोधी आवाजों को दबाना टीएमसी का ट्रेडमार्क बन गया है।