19 मई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
दिल्ली:
भीषण गर्मी में वाहनों में आग लगने के घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में एक मालखाने में भीषण आग लग गई। राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार पर 44 डिग्री के पार रहा। इस भीषण गर्मी में दोपहर के समय न्यू अशोक नगर थाने के एक आवासीय परिसर में बने हुए एक मालखाने में कई वाहन खड़े हुए थे। इसी बीच वाहनों में आग लग गई। और थोड़ी ही देर में पूरा मालखाना आग की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि पास ही एक पेट्रोल पंप था जो इस आग की चपेट से बच गया।
इस भीषण आग का धुआं बहुत दूर से ही आसमान में नजर आने लगा।
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस भीषण आग में 84 वाहन जलकर खाक हो गए।
पुलिस के अनुसार मालखाने के पास ही एक आवासीय परिसर है। जहां रहने वाले कर्मचारी भी यहां अपने वाहन खड़ा किया करते थे। जानकारी मिलने पर लोग आनंद-फानन में अपने वाहनों को हटाने लगे। इसके बाद भी परिसर में रहने वाले कई कर्मचारियों की कार आग की चपेट में आ गई । और करीब 84 वाहन जलकर खाक हो गए।
आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पिछले एक वर्ष में यहां तीन बार आग लग चुकी है। जिसमें 1800 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए।
आग लगने की वजह:
यह सभी वाहन केस प्रॉपर्टी के वाहन थे। पुलिस के अनुसार जो वाहन जब्त किए जाते हैं उनके टैंक में जो ईंधन बचा रह जाता है ,कई बार ईंधन लीकेज होने से आग लगने की दुर्घटना हो जाती है।
मालखाने में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है।
जिनमें 9 जून 2022 को मंडावली थाने के मालखाने में आग लगी थी। 20 जून 2025 को वजीराबाद में दिल्ली पुलिस के सेंट्रल मालखाने में आग लगी थी। 6 अप्रैल 2025 को वजीराबाद में दिल्ली पुलिस के केंद्रीय मालखाने में आग लगी थी। 7 जनवरी 2025 को वजीराबाद में दिल्ली पुलिस के सेंट्रल मालखाने में आग लगी थी । और अब 19 मई 2026 को लगी आग में 84 वाहन जलकर खाक हो गये।


Leave a Reply