पूर्व जिला महामंत्री के घर चल रहा था ऑनलाइन आईपीएल सट्टा:
संवाददाता
7 April 2026
अपडेटेड: 1:46 PM 0thGMT+0530
7 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश धार | पेटलावद रोड पर पुलिस ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री के घर पर चल रहे ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि सट्टा खिलाने वाले कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि शहर के माननीय और रसूखदार चेहरे हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पेटलावद रोड पर एक मकान में आईपीएल का सट्टा चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा यह घर किसी आम आदमी का नहीं बल्कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल सिर्वी का था। जो भाजपा नेताओं के साथ मिलकर इस सट्टे के कारोबार को चला रहे थे। इस काम में युवा मोर्चा के पूर्व नगर मंडल महामंत्री विनय ठाकुर के साथ ही कार्यकर्ता आदित्य माहेश्वरी उनका साथ दे रहे थे। पुलिस ने तीनों नेताओं के साथ ही अभिषेक अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया है।