प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद भाजपा की नई जिला टीम घोषित, सचिन बब्बा समेत 5 पार्षद बाहर
संवाददाता
2 March 2026
अपडेटेड: 11:54 PM 0ndGMT+0530
2 मार्च 2026
भोपाल। लंबे विवाद और संगठनात्मक मंथन के बाद भाजपा ने भोपाल नगर जिला संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस नई सूची में कई विवादित नामों को हटाते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। खास बात यह है कि सचिन बब्बा समेत 5 पार्षदों को टीम से बाहर कर दिया गया है।
सहमति के बाद जारी हुई नई सूची
प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने रविवार देर रात 25 पदाधिकारियों की सूची जारी की। इससे पहले 10 फरवरी को 36 सदस्यों की सूची जारी हुई थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर उसे सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। अब नई टीम में संख्या कम करते हुए संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।
कई विवादित नामों को दिखाया बाहर का रास्ता
नई टीम से जिन नेताओं को बाहर किया गया है, उनमें सचिन बब्बा, अश्विनी राय, शिखा गोहिल, अशोक वाणी, राजू अनेजा,राजेश खटीक, योगेश परमार, संतोष जाट, मनोज राठौर, सुषमा बबीसा, लक्ष्मी ठाकुर, पार्थ पाटीदार, प्रतिभा ब्रह्मदेव, अमित सिंह, रवि यादव, शरद पंडित, शेखर श्रीवास्तव, हेतराम ,चंद्रभान यादव, आरती बोराना, शैलेन्द्र निगम, सुनील बबल, चंद्रे शेखर तिवारी, अनुपम जैन सहित कई नाम शामिल हैं।
टीम का आकार घटाकर बनाया संतुलन
इस बार संगठन ने टीम का आकार छोटा रखा है, ताकि कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ाया जा सके। नई सूची में 8 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 7 जिला मंत्री बनाए गए हैं। पिछली सूची की तुलना में पदाधिकारियों की संख्या 11 कम कर दी गई है।
भाजपा जिला पदाधिकारी सूची
1. उपाध्यक्ष – राम बंसल
2. उपाध्यक्ष – भाषित दीक्षित
3. उपाध्यक्ष – राजकुमार विश्वकर्मा
4. उपाध्यक्ष – भीकम सिंह बघेल
5. उपाध्यक्ष –अमन यादव
6. उपाध्यक्ष – अमय पंडित
7. उपाध्यक्ष – विनय ददनानी
8. उपाध्यक्ष – गुंजन चौकसे
9. महामंत्री – प्रदीप शेखावत
10. महामंत्री – मुकेश राय
11. मंत्री – राकेश कुकरेजा
12. मंत्री – जितेंद्र अहिरवार
13. मंत्री – सरिता पिपलोदे
14. मंत्री – उत्कर्ष नायक
15. मंत्री – योगेश वासनानी
16. मंत्री – धर्मेंद्र परिहार
17. मंत्री – संतोष हिरवे
18. कोषाध्यक्ष – रायचंद्र द्विवेदी
19. सह कोषाध्यक्ष – आशा परोचे
20. कार्यालय मंत्री – डॉ योगेंद्र मुखरैया
21. सह कार्यालय मंत्री –भूपेंद्र माली
22. कार्यालय प्रभारी – मुकुल लोखंडे
23. मन की बात प्रभारी – सुमित पांडे
24. आई.टी. प्रभारी – विश्वविजय सिंह
25. सोशल मीडिया प्रभारी – विभा गरुड
किसान मोर्चा की टीम भी घोषित
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्रियों सहित कई पदों पर नियुक्तियां की हैं।
आगामी चुनावों पर फोकस
संगठन का कहना है कि नई टीम के जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाएगी और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।