प्राचीन हनुमान मंदिर में कुत्ते की भक्ति का अनोखा मामला: लगातार कर रहा मूर्ति की परिक्रमा
संवाददाता
15 January 2026
अपडेटेड: 4:58 PM 0thGMT+0530
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक कुत्ते की भक्ति देखर लोग हैरान हैं। यहां प्राचीन हनुमान मंदिर में एक कुत्ता बीते 48 घंटे से लगातार हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कुत्ता परसों शाम से ही मंदिर के आसपास देखा गया था और कल सुबह 4 बजे से इसने परिक्रमा शुरू कर दी, जो अब खबर देने तक जारी है. ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते को खाने के लिए दूध और रोटी भी दी गई, लेकिन उसने कुछ नहीं खाया।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना की पुष्टि भी की है। तो कुत्ते की ईश्वर भक्ति का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।