Share



बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की हत्या की जा रही है…इसी कड़ी में अब एक और हिंदू युवक की हत्या से लोग दहशत में आ गये हैं। ये घटना गुरुवार को सुनामगंज जिले में हुई जहां जॉय महापात्रो नाम के एक हिंदू युवक को बुरी तरह से मारा पीटा गया। महापात्रो के परिवार का कहना है एक स्थानीय व्यक्ति ने ही बुरी तरीके से पीटा और फिर जहर खिलाकर उसकी जान ले ली।

ICU में इलाज के दौरान मौत
मारपीट के बाद युवक की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा । महापात्रो को सिलहट एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। जहां महापात्रों का ICU में इलाज चल रहा था लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। लगातार हो रही हत्याओं के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी काफी डरी सहमी हुई है।

हिंदू आबादी में भय का माहौल
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान जितनी अराजकता फैली है उससे वहां रह रहे अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ये वो खबरें हैं जो सामने आ जाती हैं महिलाओं- बेटियों के साथ खूब दरिंदगी की जाती है । कुछ दिनों पहले ही बांग्लादेश के नरसिंगदी शहर में एक 40 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की कर दी थी …अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी थी। इसके बाद से बांग्लादेश की हिंदू आबादी में भय का माहौल है।

पत्रकार को भी मारी गोली
5 जनवरी को जशोर के कोपलिया बाजार में हिंदू व्यापारी और पत्रकार राणा प्रताप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले महीने की 18 दिसंबर को मयमनसिंह में एक कपड़ा कारखाने में काम करने वाले दीपू चंद्र दास की ईशनिंदा के आरोपों पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बाद में उनके शव को एक पेड़ से बांधकर जला दिया गया था।
खोकन चंद्र दास की चाकू मारकर की गई हत्या

ढाका में एक पत्रकार को भी गोला मीरी गई थी । 31 दिसंबर 2025 को व्यापारी खोकन चंद्र दास को शरियतपुर में पहले चाकू मारा फिर उसे जला दिया गया था। तीन दिन बाद ढाका में इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई थी। मानवाधिकार समूहों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने हिंदू लोगों की बार-बार हो रही हत्याओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गिरफ्तारी में देरी होने से अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं और स्थानीय अधिकारियों की कमजोर कार्रवाई अपराधों को बढ़ावा दे रही है और इशका वजह से कमजोर अल्पसंख्यक समुदायों में भय बढ़ रह है। अब ब्रिटेन की सासंद प्रीती पटेल ने भी अब चिंता जताई है।


Share