बीयू परिसर में प्रस्तावित हेलीपैड के निर्माण को लेकर छात्रों में नाराजगी:

khabar pradhan

संवाददाता

23 January 2026

अपडेटेड: 12:30 PM 0rdGMT+0530


बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी परिसर में बीयू से पचमढ़ी तक हेलीपैड निर्माण प्रस्तावित है।


पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन की तैयारी भी शुरू हो गई है।  पर्यटन विभाग ने पीपीपी मॉडल पर निजी कंपनी जेट सर्व एवियशन प्राइवेट लिमिटेड को हेलीकॉप्टर संचालन की स्वीकृति दी है।  हेलीकॉप्टर पर निर्धारित शेड्यूल अनुसार पचमढ़ी और मढ़ई के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें होगी।

  विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित हेलीपैड के निर्माण को लेकर छात्रों और खिलाड़ियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।  छात्रों का कहना है कि शैक्षणिक परिसर में हेलीपैड बनाना न के केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे पढ़ाई पर्यावरण और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।  छात्रों ने बताया है कि यदि परिसर से नियमित हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू होगी ,तो इसका सबसे बड़ा नुकसान यहां अध्ययन कर रहे छात्रों को होगा।  हेलीकॉप्टर की टेक ऑफ और लैंडिंग के समय  110 से 120 डेसीबल तक शोर उत्पन्न होता है । जो कक्षा संचालन के दौरान एकाग्रता को भंग करता है।
और यानी हेलीपैड से साइलेंस जोन का उल्लंघन होता है।
जिससे विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित हेलीपैड के निर्माण को लेकर छात्रों और खिलाड़ियों ने भारी नाराजगी दिखाई है।

टिप्पणियां (0)