भूतड़ी अमावस्या पर ओंकारेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, नर्मदा स्नान के साथ हुई विशेष पूजा

khabar pradhan

संवाददाता

19 March 2026

अपडेटेड: 3:08 PM 0thGMT+0530

भूतड़ी अमावस्या पर ओंकारेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, नर्मदा स्नान के साथ हुई विशेष पूजा

19 मार्च 2026
खंडवा/ उज्जैन। भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर ओंकारेश्वर और खंडवा- उज्जैन  क्षेत्र के नर्मदा तटों पर हजारों श्रद्धालु जुटे। रातभर चले धार्मिक अनुष्ठान और तांत्रिक क्रियाओं के बाद सुबह श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए और इंदौर-खंडवा हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। मालवा-निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। पूरी रात ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार के बीच तांत्रिक अनुष्ठान होते रहे।

मान्यता है कि इस दिन नर्मदा में स्नान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। साथ ही 52 कुंडों में स्नान करने से नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

वहीं उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट और केडी पैलेस क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कई श्रद्धालु हाथों में तलवार, लोहे की चेन और चाकू लेकर खुद को चोट पहुंचाते हुए नजर आए, जिसे बुरी आत्माओं से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने गहरे पानी में जाने से रोकने के निर्देश दिए और वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई। नवरात्रि जैसे माहौल में श्रद्धालु ओझाओं के साथ देवी-देवताओं की आराधना में लीन नजर आए।

टिप्पणियां (0)