भोपाल के बैरसिया में विधायक के वेयरहाउस में बोरियों और ढेर में स्टॉक:

khabar pradhan

संवाददाता

2 April 2026

अपडेटेड: 9:10 AM 0ndGMT+0530


2 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश:

बारदाना संकट, लेकिन भाजपा विधायक के वेयरहाउस में पहले ही भर गया गेहूं:

एक तरफ सरकार बारदाने की कमी बताकर गेहूं खरीदी की तारीख आगे बढ़ा रही है, दूसरी तरफ भोपाल में बैरसिया क्षेत्र के भाजपा विधायक विष्णु खत्री के भागवती वेयरहाउस में खरीदी शुरू होने से पहले ही गेहूं स्टोर कर लिया गया। यह वेयरहाउस इस बार सरकारी खरीदी केंद्र भी घोषित है।

जानकारी के अनुसार बैरसिया रोड स्थित भागवती वेयरहाउस इस बार सरकारी खरीदी केंद्र के रूप में चिह्नित है। यहां किसानों को ट्रॉली में गेहूं लेकर आने के लिए कहा गया और तौल के बाद स्टोरेज किया गया। सूत्रों के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी संबंधित अधिकारियों को थी. लेकिन

दो वेयरहाउस, एक भरा हुआ, दूसरे में एडवांस गेहूं रखा:
परिसर में बने दो वेयरहाउस में से एक पहले से भरा हुआ मिला, जबकि दूसरे खाली वेयरहाउस में भी एडवांस में गेहूं रखवाया गया। बताया जा रहा है कि इस स्टोरेज के लिए बोरियों की व्यवस्था भी की गई, जबकि सरकार प्रदेशभर में बारदाने की कमी का हवाला देकर खरीदी टाल चुकी है।
विधायक  का कहना है कि यह मेरा और किसानों का गेहूं है। और कहा कि
कछ कांग्रेसी मेरी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

टिप्पणियां (0)