Share


2 April 2026:
Madhya Pradesh:
ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी पर भी दिखने लगा है। बारदाना (बोरियों) की कमी के कारण राज्य सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीदी 10 दिन आगे बढ़ा दी है। अब प्रदेश में खरीदी 1 अप्रैल की बजाय 10 अप्रैल से शुरू होगी। सोमवार को 5 मंत्रियों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में खरीदी 10 अप्रैल से, अन्य संभागों में 15 अप्रैल से शुरू होगी।


Share