भोपाल मंडल में बिना टिकट यात्रा पर वसूली दोगुनी, रेलवे चलाएगा सघन जांच अभियान

khabar pradhan

संवाददाता

17 February 2026

अपडेटेड: 1:37 PM 0thGMT+0530

होली का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसी के साथ बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। भोपाल मंडल में पिछले दो वर्षों के आंकड़ों के अनुसार बिना टिकट यात्रा के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, भीड़ बढ़ने के कारण कई यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जा रहे हैं। भोपाल मंडल में टिकट जांच के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों से जुर्माना वसूला गया है।

वसूली में 4.56 प्रतिशत की वृद्धि

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 (जनवरी तक) में बिना टिकट यात्रा के करीब 5,19,949 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में रेलवे ने लगभग 33.19 करोड़ रुपये की वसूली की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

इसके अलावा लगभग 2.56 लाख मामले बिना टिकट यात्रा के और 2.61 लाख मामले अनियमित यात्रा (गलत श्रेणी या अधिक दूरी तक यात्रा) के भी शामिल हैं।

होली से पहले चलेगा विशेष अभियान

रेलवे प्रशासन ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए टिकट और अनियमित यात्रा पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।

रेलवे ने साफ किया है कि बिना टिकट यात्रा करने या नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले टिकट अवश्य लें और नियमों का पालन करें l

टिप्पणियां (0)