5 अप्रैल2026
नासिक /महाराष्ट्र

महाराष्ट्र – नासिक के डिंडोरी में शुक्रवार रात  एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ। पुणे-गुजरात हाईवे पर निजी कोचिंग के सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार की कार सड़क किनारे खुले कुएं में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सभी 9 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 7 से 14 वर्ष के बीच थी। मृतक डिंडोरी तहसील के इंदोरे गांव के थे।
कुएं की मुंडेर 3-4 फीट ऊंची होनी चाहिए, लेकिन एक फीट की ही थी। बताया जाता है कि सड़क बनने से मुंडेर की ऊंचाई कम हो गई थी। जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Share