मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर की अफवाहों से लोग परेशान -एजेंसियों के बाहर लगी लंबी लाइनें:

khabar pradhan

संवाददाता

12 March 2026

अपडेटेड: 6:31 PM 0thGMT+0530

12 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल/

जंग की हालातों के बीच लोगों में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर परेशानी बढ़ती जा रही है। लोग दहशत में है और डरे हुए हैं।  कई शहरों में गैस एजेंसी के बाहर लंबी लंबी लाइन देखने को मिल रही है। बुकिंग अधिक होने से ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर क्रैश होने की स्थितियां बन रही हैं।  जिससे लोगों के गैस का नंबर नहीं लग पा रहा और लोग सीधे एजेंसियों पर संपर्क कर रहे हैं। शादियों के सीजन में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गैस की कमी का असर छोटे कामगारों पर और खाने पीने की सामान पर पड़ रहा है।

टिप्पणियां (0)