महू में IAS के फार्म हाउस पर पुलिस का छापा, 13.67 लाख रुपये समेत 30मोबाइल,2कारें जब्त

khabar pradhan

संवाददाता

12 March 2026

अपडेटेड: 12:04 PM 0thGMT+0530

12 मार्च 2026

महू (इंदौर)। इंदौर जिले की महू तहसील में एक फार्म हाउस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इंदौर की प्रबंध संचालक IAS वैद्य के इस फार्म हाउस पर छापा मारकर वहां से बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य सामान जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, मानपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस फार्म हाउस पर पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़ा था। इसके बाद जांच में पता चला कि यहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 13.67 लाख रुपये नकद, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त कीं।

कार्रवाई के दौरान 5 जुआरी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने इस मामले में प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रश्मि गीरवाल को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।

वहीं फार्म हाउस की मालिक वंदना वैद्य का कहना है कि उनका परिवार केवल फार्म हाउस पर धार्मिक अवसरों पर ही जाता है और अवैध गतिविधियों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार संचालक की तलाश जारी है।

टिप्पणियां (0)