मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश तक भी: गैस सिलेंडर डिलीवरी पर बदला नियम:
संवाददाता
10 March 2026
अपडेटेड: 6:32 PM 0thGMT+0530
10 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल:
घरेलू एलपीजी को लेकर बदलें नियम:
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश के शहरों में भी आ चुका है। तेल कंपनियां के फैसले से व्यापारियों के लिए बुरी खबर है। कमर्शियल गैस की कमी अब शहर के खाने पीने और विभिन्न उत्सवों पर भारी पड़ने वाली है । क्योंकि युद्ध का असर अब गैस सप्लाई पर दिखने लगा है।
कमर्शियल सिलेंडर पर लगी रोक:
कल से ही तेल कंपनियों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी पर रोक लगा दी है । इसका सीधा असर होटल रेस्टोरेंट मैरिज गार्डन और छोटे बड़े उद्योगों पर पड़ सकता है।
भोपाल में ही लगभग 2000 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट है जहां कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होता है । इसके अलावा कई उद्योगों में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल किए जाते हैं। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं को फिलहाल इस रोक से बाहर रखा गया है।
सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी:
अचानक आए हुए इस फैसले से सिलेंडर की कीमत 1773 रुपए से बढ़कर 1888 रुपए कर दी गई है।
हालांकि तेल कंपनियों का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है फिर भी घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि घरों में गैस की उपलब्धता प्रभावित न हो।
घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बदले नियम:
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम में कुछ बदलाव किये है। जिससे गैस की खपत बहुत सावधानी से करनी होगी। अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए सरकार ने 21 दिन के बजाय 25 दिन का इंतजार करने का नियम बनाया है।
एक सिलेंडर आने के बाद अब 25 दिन के बाद दूसरा बुकिंग कर सकते हैं।
सरकार ने यह फैसला जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से किया है। हालांकि पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से यह कहा गया है कि सरकार के पास ईंधन का भंडार है । आम उपभोक्ताओं को किसी किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। गैस मंत्रालय ने तेल रिफाइनरी को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं। खासकर घरेलू एलपीजी गैस सप्लाई के लिए उत्पादन बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है जिससे वैश्विक परिप्रेक्ष्य में चल रहे संकट के कारण ईंधन सप्लाई में कोई कमी ना आ सके।
..