मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का किया निरीक्षण:

khabar pradhan

संवाददाता

17 January 2026

अपडेटेड: 8:15 PM 0thGMT+0530

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का किया निरीक्षण:



1984 की भोपाल गैस त्रासदी सबसे भीषण त्रासदी:
मोहन यादव ने फैक्ट्री परिसर का किया निरीक्षण:

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज शनिवार 17 जनवरी को आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर  का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा इस भीषण त्रासदी को सरकार कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र को लावारिस छोड़ दिया था और फैक्ट्री के मालिक को भगाने में भी मदद की थी ।
किंतु अब वर्तमान सरकार इस परिसर का विकास और नव निर्माण करने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर साथ खड़ी है और इस परिसर को पूरी तरह से स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जाएगा । दिवंगत लोगों की याद में स्मारक बनाने की भी योजना है । इस पूरे परिसर में जो जहरीला कचरा है ,उसके निष्पादन हेतु प्रयास किया जाएगा । जिससे इस परिसर का संपूर्ण विकास और नव निर्माण किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से इस जहरीले कचरे को पूरी तरह निष्पादन कर सभी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है ।‌ इस पूरे परिसर में स्मारक निर्माण सहित सभी अन्य विकास कार्यों के लिए सभी की सलाह ली जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भोपाल और आसपास के सभी जिलों को मेट्रोपोलिटन सिटी योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।  और सरकार निरंतर विकास के कार्यों को गति दे रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर को लावारिस छोड़ दिया था ,लेकिन वर्तमान सरकार इसे स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए प्रयासरत है।
हमारी सरकार यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की 87 एकड़ जमीन पर विकास करने की तैयारी कर रही है।  इसके लिए सभी विभाग, नगर निगम और अन्य एजेंसी से सुझाव मांगे गए हैं । यहां पर ऑडिटोरियम ,पार्क, आवास और इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने हेतु सुझाव मांगे गए हैं।

टिप्पणियां (0)