*यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज*
संवाददाता
2 February 2026
अपडेटेड: 1:15 PM 0ndGMT+0530
पार्क स्ट्रीट इलाके के एक रेस्तरां में मटन के स्थान पर बीफ परोसे जाने का आरोप लगाने वाले यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती अब कानूनी विवाद में फंस गए हैं। इस मामले में उनके खिलाफ पार्क स्ट्रीट थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात जॉयराज भट्टाचार्य नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सायक चक्रवर्ती ने जानबूझकर साजिश रचते हुए गलत जानकारी फैलाई और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि यूट्यूबर ने इस कथित घटना से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।