मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में दो पालियों में आयोजित होंगी।

कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक चलेंगी, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 से 26 फरवरी के बीच संपन्न होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा।

वहीं कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 23 फरवरी से प्रारंभ होंगी, जो 17 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन बोर्ड पैटर्न के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा समय दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को परीक्षा की तैयारियां समय पर पूरी करने और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।