7 मई 2026

मुंबई:
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी अब इंटरनेट की दुनिया में एक और क्रांति लाने की तैयारी में हैं। एलन मस्क की कंपनी ‘स्टारलिंक’ को टक्कर देने के लिए रिलायंस अब अपना खुद का सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट (देसी स्टारलिंक) शुरू करने जा रहा है।
जियो का क्या है प्लान?
जियो का लक्ष्य है कि देश के उन दूर-दराज के गांवों और इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जाए जहाँ केबल बिछाना मुश्किल है। इसके लिए जियो की अलग-अलग टीमें सैटेलाइट लॉन्चिंग और तकनीक पर दिन-रात काम कर रही हैं। अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो भारत में सैटेलाइट इंटरनेट काफी सस्ता हो सकता है और आम लोगों की पहुंच में होगा