*शिवराज सिंह चौहान बने दादा, घर आई लाडली लक्ष्मी*
संवाददाता
22 January 2026
अपडेटेड: 4:08 PM 0ndGMT+0530
केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का माहौल है। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और बहू अमानत के घर बेटी का जन्म हुआ है।
इस सुखद अवसर के साथ ही शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। नवजात बच्ची के आगमन को परिवार ने “लाडली लक्ष्मी” के रूप में स्वागत किया है। बताया गया है कि प्रसव नई दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ, जहां मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी साझा करते हुए परिवार के इस नए सदस्य के आने पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा कि उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है और यह पल पूरे परिवार के लिए अत्यंत आनंददायक है। इस खुशी के मौके पर परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों की ओर से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।
एक वीडियो में देखा गया कि शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती के कान में गायत्री मंत्र भी पढ़ा, जिससे यह अवसर और भी ज्यादा भावनात्मक और खास बन गया।शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा:
“हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए, अमानत माँ। कोकिला दादी और मैं दादा l
इस अवसर पर देशभर से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।