सीयूईटी-पीजी परीक्षा 6 मार्च से, एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, लाखों छात्र देंगे परीक्षा

khabar pradhan

संवाददाता

2 March 2026

अपडेटेड: 9:23 PM 0ndGMT+0530

सीयूईटी-पीजी परीक्षा 6 मार्च से, एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, लाखों छात्र देंगे परीक्षा

2 मार्च 2026

इंदौर। देशभर के विश्वविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पीजी (सीयूईटी-पीजी) परीक्षा इसी सप्ताह से शुरू होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी करते हुए एडमिट कार्ड भी अपलोड कर दिए हैं। प्रदेश भर से एक लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

एनटीए के अनुसार परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने 6 और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं। संबंधित विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा शहर की जानकारी यानी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अभ्यर्थी समय रहते यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें।

इस बार परीक्षा अलग-अलग सत्रों में आयोजित होगी। कुल 15 दिनों में 44 सत्रों में परीक्षा कराई जाएगी। कुछ तिथियां—14, 15, 20, 21, 22, 23 और 26 मार्च—को परीक्षा नहीं रखी गई है। जिन दिनों परीक्षा होगी, उन दिनों दो से तीन शिफ्ट में पेपर लिए जाएंगे।

पहले दिन योग, खेल विज्ञान, संस्कृत, उर्दू और टेक्सटाइल डिजाइन जैसे विषयों की परीक्षा से शुरुआत होगी। एनटीए ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी है।

टिप्पणियां (0)