हेमंता विस्वासर्मा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट की जांच : असम पुलिस की खेड़ा के घर में तलाशी:
संवाददाता
8 April 2026
अपडेटेड: 6:15 PM 0thGMT+0530
8 अप्रैल 2026 :
/नई दिल्ली/
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम की पत्नी पर तीन पासपोर्ट होने का लगाया आरोप:
असम पुलिस की टीम कल मंगलवार को कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर तलाशी के लिए पहुंची। लेकिन खेड़ा घर पर नहीं मिले। पुलिस की यह कार्रवाई असम के सीएम हिमेता बिस्वासरमा की पत्नी के खिलाफ खेड़ा के गलत आरोपों के मामले में हुई है। तलाशी में पुलिस ने ‘आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा किया है।
खेड़ा का आरोप- हिमंता की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट:
पवन खेड़ा ने गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन मुख्य आरोप लगाए थे-
मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन देशों के यूएई, मिस्र और एंटीगुआ के वैध पासपोर्ट हैं। यह भी आरोप है कि दुबई के ‘अवलन टॉवर’ में उनके नाम पर दो लग्जरी होटल व संपत्तियां हैं।
खेड़ा का दावा था कि अमेरिका के व्योमिंग में एक शेल कंपनी रजिस्टर्ड है जिसमें सीएम, उनकी पत्नी और बेटे का नाम है।
खेड़ा ने कहा- मुख्यमंत्री ने चुनावी हलफनामे में इन संपत्तियों व विदेशी नागरिकता की जानकारी छिपाई है, जो कानूनन अपराध है।
6 अप्रैल को हिमंता ने आरोप लगाया, कांग्रेस ने फर्जी दस्तावेज पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से लिए हैं। एआई से फोटो लगाई है।