23 मार्च 2026

नई दिल्ली.
केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) को मंजूरी दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करना है।

इस योजना का मुख्य फोकस देश में विश्वस्तरीय औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। प्लग-एंड-प्ले मॉडल के तहत उद्योगों को पहले से तैयार जमीन, बुनियादी ढांचा और जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे कंपनियों को लंबी अनुमतियों और निर्माण में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू किया जाएगा।

इन इंडस्ट्रियल पार्कों का आकार 100 से 1000 एकड़ तक होगा, जहां सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज, आईटी नेटवर्क, वेयरहाउस, फैक्ट्री शेड और टेस्टिंग लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना से मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

इसके साथ ही स्टार्टअप्स, एमएसएमई और वैश्विक निवेशकों को भी इस योजना से फायदा होगा। क्लस्टर आधारित विकास मॉडल के जरिए उद्योग, सप्लायर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को एक साथ लाने की कोशिश की जाएगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Share