15 जुलाई 2026: तेहरान/ वाशिंगटन/ नई दिल्ली/
अंतर्राष्ट्रीय खबर :
पश्चिम एशिया युद्ध में ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष भारत पर भारी पड़ रहा है। होर्मुज
जलमार्ग पर नियंत्रण के बीच ईरान ने यूएई के दो तेल टैंकरों पर हमला किया। इन हमलों में 30 भारतीय क्रू सवार थे, इनमें से एक की मौत हो गई और 10 भारतीय जख्मी हो गए। ईरान की तरफ से दो तेल टैंकरों पर मिसाइल से हमला किया गया । एक अन्य जहाज पर हमले में एक नाविक लापता हो गया। भारत ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है और नई दिल्ली में ईरानी दूतावास के उपमिशन प्रमुख मोहम्मद जवाद हुसैनी को तलब कर विरोध दर्ज कराया है।
मंगलवार सुबह होर्मुज में ईरान ने यूएई के दो तेल टैंकरों पर हमला किया। एक जहाज पर 30 भारतीय नाविक सवार थे। एक जहाज में 12 नाविकों में से एक की मौत हुई है दूसरे जहाज पर 18 भारतीयों में 8 घायल है ,दो की हालत गंभीर है।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने और होर्मुज में 20% टोल वसूली के फैसले को वापस ले लिया है। ट्रंप का कहना है कि खाड़ी के देशों ने अमेरिका में हजारों करोड़ डालर के निवेश और ट्रेड का वादा किया है। इससे अमेरिका में लाखों रोजगार पैदा होंगे। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि हम ट्रंप के 20% से कम ही टोल वसूलेंगें ।


Leave a Reply