14 अगस्त 2026:
देश दुनिया/ पाकिस्तान:
बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पाकिस्तान सरकार की चिंताएं गहरा गई है । पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त और आज के दिन पाकिस्तान के बहुत बड़े प्रांत बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस का विरोध किया गया है। बलूचिस्तान सबसे बड़ा प्रांत है। पाकिस्तान के करीब 44% का क्षेत्रफल बलूचिस्तान कहलाता है । क्योंकि अगर इतने बड़े क्षेत्रफल में, लगभग आधे देश में आपके स्वतंत्रता कार्यक्रम का आपके स्वतंत्रता दिवस का विरोध हो रहा है वहां की आवाम हाथों में काले झंडे फैहरा रही हो तो यह समझना होगा पाकिस्तान को कि उसका भविष्य क्या है
उसका आने वाला कल कितना सुरक्षित है । पाकिस्तान के कई स्थान, कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है । 14 अगस्त को बलूचिस्तान के अंदर पाकिस्तान में जहां भी बलोच समर्थक रहते हैं , उनसे यह अपील की गई है । पूरे विश्व में black day मनाया जाए।
यहां पर लोग सड़कों पर है और लोगों के हाथों में पाकिस्तान का झंडा नहीं बल्कि एक काला झंडा जो है। वहां साफ तौर पर देखा जा रहा है कि जहां पर पाकिस्तान का नेशनल फ्लैग चढ़ाया गया था। बलूचिस्तान में तो उसको उतार कर , वहां पर बलूचिस्तान का झंडा वह फहराया जा रहा हैं। यानी कहीं ना कहीं यह पाकिस्तान के लिए एक सबसे बड़ी चुनौती है। जो बलूचिस्तान दे रहा है। आवाम सड़कों पर है और खासतौर पर अगर हम 11 अगस्त की बात करें जब बलूचिस्तान के लोगों ने अपनी आजादी , वह डिक्लेअर की थी। पाकिस्तान से और वहां पर बलूचिस्तान के झंडे ही लोगों के हाथों में दिखे । लेकिन जबरदस्ती वहां पर यह भी तस्वीर सामने निकल कर आई कि किस तरह से पाकिस्तान की सेना ने वहां पर लोगों के हाथों में जबरदस्ती झंडा फहरा रही थी । तो यह एक सबसे बड़ा कंसर्न था और आज पाकिस्तान इस वक्त इंडिपेंडेंस डे मना रहा है तो वही इस तरह की तस्वीरों को आना, पाकिस्तान के लिए काफी ज्यादा शर्मंदिगी देखने को मिल रही है। फिलहाल लोगों को यह कहा गया कि आप अपने हाथों में सिर्फ ब्लैक झंडा ही रखेंगे। क्योंकि बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग होने का दावा कर रहे हैं। और उनका कहना है कि पाकिस्तान की आजादी के साथ उनका कोई लेना देना नहीं है मतलब इस तरह की तस्वीर इस वक्त सामने निकल कर आ रही है। जो कहीं ना कहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पाकिस्तान की बेइज्जती इस वक्त देखने को मिल रही है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में काले झंडे फहराने की अपील की गई है । स्वतंत्रता दिवस समारोह के बहिष्कार किया गया है। पाकिस्तान के कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से पहले बलूचिस्तान में तनाव बहुत चरम पर है 14 अगस्त को ब्लैक डे के तौर पर बनाने का ऐलान किया है । बलूच संगठन ने बलूचिस्तान के लोगों से पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह से दूर रहने और विरोध दर्ज करने की अपील किया है। बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पाकिस्तान सरकार की चिंता गहरा गई है।


Leave a Reply