24 उंगलियों वाले बच्चे का जन्म- दोनों हाथ और पैर में है 6-6 उंगलियां:

khabar pradhan

संवाददाता

30 January 2026

अपडेटेड: 1:38 PM 0thGMT+0530


मध्य प्रदेश के बैतूल बडोरा स्थित निजी अस्पताल में एक नवजात बच्चे का जन्म बड़ी चर्चा में है।
दरअसल बच्चे के दोनों हाथ और पैरों में 24 उंगलियां है।  जिसे देखकर सभी आश्चर्यचकित है । जानकारी के अनुसार महिला ने सामान्य प्रसव से करीब साढे तीन किलो वजन के एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।  किंतु जब बच्चे को देखा गया तो उसके हाथ और पैरों में अतिरिक्त उंगलियां थी ।
बच्चे की हालत स्थिर है और उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जगदीश गौर ने बताया कि इस प्रकार की स्थिति को चिकित्सीय भाषा में पॉलिडैक्टिली कहा जाता है।
यह समस्या अनुवांशिक कारणों या जन्मजात हो सकती है। उन्होंने बताया कि लगभग 1 लाख जन्मों  में 8 से 10 बच्चों में इस तरह की स्थिति देखने को मिलती है। डॉक्टरों की अनुसार विस्तृत परीक्षण के बाद यह तय किया जाएगा कि अतिरिक्त उंगलियां केवल त्वचा से जुड़ी है या हड्डी की संरचना में भी मौजूद है। जिसे आगे चलकर सर्जरी से इसे हटाया भी जा सकता है।

फिलहाल बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। और डॉक्टर की निगरानी में है।

टिप्पणियां (0)