9 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/भोपाल/
राजधानी में सुरों की एक बेहद खास महफिल सजने जा रही है। पार्श्व गायक मुकेश के 103 वें जन्मदिवस के मौके पर 26 जुलाई को ‘रिमझिम गिरे सावन- 2.0’ का आयोजन किया जाएगा। कायस्थम संस्था द्वारा आयोजित यह संगीत कार्यक्रम नेहरू नगर स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सभागार में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। रश्मि सक्सेना ने बताया कि इस बार मंच पर कायस्थ समाज के 30 चुनिंदा गायक मुकेश के गाए लोकप्रिय फिल्मी गीतों से समां बांधेंगे। पिछले साल 17 अगस्त को मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर इसका पहला संस्करण आयोजित हुआ था, जिसमें उनकी मौसी मीनाक्षी माथुर और उनके पति मुकेश प्रसाद माथुर शामिल हुए थे। इसमें शहर के कलाकार शामिल होंगे।


Leave a Reply