Share


30 जून 2026:
धर्म और संस्कृति:
कल 30 जून मंगलवार से आषाढ़ माह की शुरुआत हो रही है। हमारे हिंदू संस्कृति में आषाढ़ मास का बेहद खास आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है।‌ आषाढ़ माह में बहुत से छोटे बड़े व्रत और त्योहार आते हैं । जिनका हमारे हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है।
30 जून मंगलवार से आषाढ़ माह शुरू हो रहा है । जिसका समापन 29 जुलाई 2026 को समाप्त होगा। 30 जून आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होगा।  वही 14 जुलाई से शुक्ल पक्ष प्रारंभ होकर 29 जुलाई तक आषाढ़ माह समाप्त होगा।
हिंदू धर्म में आषाढ़ का महीना इसलिए भी बेहद विशेष माना जाता है, क्योंकि आषाढ़ महीने से ही चातुर्मास शुरू हो जाता है । यानी ऐसा माना जाता है कि चातुर्मास के इन चार महीनों में भगवान विष्णु सृष्टि का संचालन भगवान शिव को सौंप देते हैं, और क्षीरसागर में योग निद्रा में चले जाते हैं। इन चातुर्मास में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य जैसे मुंडन, शादी ब्याह ,गृह प्रवेश और नए काम की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है।चातुर्मास का महीना केवल ईश्वर की आराधना जप तप के लिए होता है।
आषाढ़ माह से कार्तिक माह तक विवाह मुंडन और गृह प्रवेश के कार्यों पर विराम लग जाता है।


Share