9वी कक्षा के छात्र दर्दनाक मौत
संवाददाता
27 March 2025
अपडेटेड: 9:22 AM 0thGMT+0530

भयावह हत्याकांड से सहमी दिल्ली
दिल्ली में 9वीं कक्षा के छात्र वैभव का अगवा कर तीन नाबालिगों ने हत्या की है। आरोपियों की ओर से 10 लाख की फिरौती मांगी गई थी। वही इसके साथ ही पुलिस ने पूछताछ कर घटना का खुलासा किया और शव को बरामद किया। आरोपी नशा और लग्जरी लाइफ के आदी हैं। पुलिस ने सभी संभावित एंगल पर जांच जारी रखी है।
9वीं कक्षा के छात्र का अगवा कर तुरंत ही हत्या कर दी गई, उसके बाद कातिलों ने उसी के सिम से 10 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने यह खुलासा पकड़े गए तीनों नाबालिगों से पूछताछ के आधार पर किया है। तीनों आरोपी पड़ोस में ही रहते हैं। वैभव को पहले से जानते हैं। पुलिस अफसर के मुताबिक,वजीराबाद थाने में 15 वर्षीय वैभव उर्फ कन्नू के लापता होने की जानकारी मिली थी। वजीराबाद के मिलन विहार निवासी वैभव के पिता विकास गर्ग ने बेटे के अपहरण/लापता होने की रिपोर्ट लिखाई। इस बाबत वजीराबाद थने की पुलिस ने केस दर्ज कर सभी संभावित अंदेशों को ध्यान में रखकर जांच शुरू की।
वैभव मुखर्जी नगर के एक स्कूल में 9वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि वैभव को आखिरी बार झड़ौदा पुश्ता रोड पर एक बाइक पर तीन लड़कों के साथ देखा गया था। वही सीसीटीवी फुटेज की मदद से इसकी पुष्टि की गई। इसके बाद एक के बाद एक तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 10 लाख की फिरौती के लिए वैभव का अपहरण और हत्या करने की योजना बनाई थी।
मार्च में वे उसे अपनी बाइक पर घूमने के लिए अपने साथ ले गए थे। वही वे उसे भलस्वा झील के पास एक जंगल इलाके में ले गए और चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित के शव को वहीं फेंक दिया और घटनास्थल से भाग गए। इसके बाद उन्होंने अगले दिन 24 मार्च को वैभव के पिता को उसी के सिम से फोन किया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर 25 मार्च मंगलवार को भलस्वा झील के पास जंगल से शव बरामद कर लिया।
पुलिस अफसर के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी नाबालिग हैं। छठी-सातवीं क्लास तक ही पढ़े हुए हैं। नशा और लग्जरी लाइफ जीने के आदी हैं। आरोपियों को अंदाजा था कि अगर वैभव का किडनैप कर लिया जाए तो इसके पिता आसानी से फिरौती दे देंगे। तीनों प्लान के तहत एक ही बाइक पर वैभव को बिठा कर ले गए। वैभव को जब अहसास हुआ कि उसके साथ अनहोनी वारदात हो चुकी है, उसने विरोध किया। आरोपियों को डर था कि अगर इसको छोड़ दिया तो यह सब कुछ बता देगा। इसी डर से आरोपियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।