नगर निगम में कचरा उठाने को लेकर सख्त रुख अपनाया  है । बेहतर कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम  कारवाई
करने की चेतावनी जारी की  है।  करोंद स्थित पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा कृषि मंडी ने कचरा निष्पादन शुल्क का भुगतान  नहीं किया है जिसे पर निगम ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।  निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर मंडी सचिव को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि बकाया शुल्क का भुगतान नहीं किया जाएगा तो आगामी 1 फरवरी से मंडी प्रांगण से कचरा उठाना बंद कर दिया जाएगा।

दरअसल मंडी परिसर से प्रतिदिन भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे को जॉन क्रमांक 17 की जेसीबी और डंपरों के माध्यम से निष्पादन स्थल तक पहुंचाया जाता है।  इस पूरी प्रक्रिया में निगम को प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं ।‌स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मंडी समिति दुकानदारों और बाजार से वह शुल्क वसूल कर रही है लेकिन निगम को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार यानी उसका भुगतान समय पर नहीं हो रहा।

यदि 1 फरवरी तक इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो मंडी समिति को अपने स्तर पर कचरा प्रबंधन करना होगा। इस मामले पर नगर निगम ने आगाह किया है कि यदि कचरा ना उठाने की स्थिति में परिसर में कोई अप्रिय घटना या कोई दुर्घटना होती है ,तो मंडी प्रशासन स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होगा। इसके पहले भी कई बार सूचना देने के बावजूद शुल्क जमा नहीं किया गया। अब निगम ने यह अंतिम अल्टीमेटम जारी किया है।