गर्म पानी स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक:
संवाददाता
21 January 2026
अपडेटेड: 2:15 PM 0stGMT+0530
गर्म पानी पीने के फायदे:
कहा जाता है जल ही जीवन है शरीर के लिए खाने से ज्यादा पानी की जरूरत होती है। आज हम आपको बताते हैं कि यदि हम गर्म पानी पीते हैं तो यह हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर करता है।
आयुर्वेद के अनुसार गर्म पानी पीने के फायदों की चर्चा हमेशा होती है । सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और यह किसी जादुई दवा की तरह काम करता है । गर्म पानी पीने से बहुत सारी बीमारियां जड़ से खत्म हो जाती हैं ।
क्योंकि यह शरीर की कार्य प्रणाली को मजबूत बनाती हैं और कई गंभीर और पुरानी बीमारियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
सबसे पहला फायदा यह है कि ये हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। शरीर के अंदरूनी हिस्सों की सफाई करने में गर्म पानी बड़ी भूमिका निभाता है।
यदि हम अपने जीवन शैली में छोटा सा बदलाव कर लें तो बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं।
आईए जानते हैं गर्म पानी पीने से कौन सी बीमारी में फायदा होता है:
गर्म पानी पीना शरीर के लिए, अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है । मुख्य रूप से कांस्टिपेशन यानि कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं में बेहद फायदेमंद है । यदि गर्म पानी का नियमित सेवन करें तो कब्ज जैसी बीमारी लगभग जड़ से खत्म हो सकती है । क्योंकि जब हम गर्म पानी पीते हैं तो हमारी आंतों में फंसा हुआ भजन नरम होता है और पेट आसानी से साफ हो जाता है।
ये हमारे मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है जिसमें शरीर में जमा हुई एक्स्ट्रा चर्बी धीरे-धीरे पिघलती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और शरीर से विषैला पदार्थ या टॉक्सिन प्राकृतिक तरीके से बाहर निकलते हैं।
गर्म पानी के फायदे सिर्फ पाचन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे सिस्टम को ही ठीक करने का काम करता है।
गर्म पानी पीने से हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और यह भोजन को जल्दी तोड़ने में मदद करता है ,जिससे अपच और गैस जैसी समस्या नहीं होती।
मौसम के बदलने पर एलर्जी ,गले में खराश ,साइनस ,सर्दी खांसी से भी गर्म पानी दवा की तरह काम करता है। यह फेफड़ों में जमा हुआ कफ को बाहर निकलने में भी मदद करता है।
यदि हम नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर के टॉक्सिन पसीने और मूत्र के जरिए बाहर निकलते हैं । जिससे चेहरे में नेचुरल ग्लो आता है और कील मुहासे धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं।
मांसपेशियों में अकड़न कम होती है रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और जॉइंट पेन में आराम मिलने लगता है।
आजकल लाइफस्टाइल और खानपान बेहद खराब हो चुका है जिससे पेट संबंधी कई समस्याएं होती हैं । गर्म पानी पीने से पेट की सफाई होती है शरीर में ऊर्जा का बनी रहता है।
इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी समस्याओं से भी गर्म पानी फायदेमंद होता है । क्योंकि इससे रक्त वाहिनियों में संचार को यह सुगम बनाता है । महिलाओं में पीरियड्स के दौरान गर्म पानी पीने से बहुत राहत मिलती है।
गर्म पानी पीने का सही तरीका :
पानी का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप अधिक गर्म पानी पिएं । पानी का तापमान इतना होना चाहिए जो आप आसानी से पी सकें और आपके मुंह में जलन ना हो । अधिक गर्म पानी हमारे भोजन नली की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचता है, मुंह में छाले हो सकते हैं।
सबसे बड़ी बात आयुर्वेद के अनुसार पानी को हमेशा बैठकर पीना चाहिए। और यदि घूंट घूंट करके पिए तो यह बहुत ही फायदेमंद होता है। एक साथ बहुत सारा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर पर दबाव बनता है। यदि हम दिन में 3 से 4 बार गुनगुना पानी पीते हैं तो यह शरीर के लिए किसी दवा से काम नहीं है।