आगर मालवा जिले में नशे के खिलाफ पिछले 15 दिनों में कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई:
संवाददाता
21 January 2026
अपडेटेड: 2:27 PM 0stGMT+0530
15 दिन में तीन बड़ी कार्रवाई:
11 करोड़ से ज्यादा की एमडी ड्रग्स बरामद:
मप्र के आगर मालवा जिले में पिछले 15 दिनों में नशे का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ एक्श लिया गया है। नशे के खिलाफ इस कार्रवाई में एजेंसियों ने अब तक 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की एमडी ड्रग्स बरामद कर ली है.। वहीं, दो अन्य मामलों में गिरफ्तारियां भी हुई हैं। वहीं, 10 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी मामले में सीएनबी के हाथ अभी तक खाली हैं।
19 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नुरानी नगर सुसनेर पहुंचकर आरोपी फैजान पठान को एमडी ड्रग्स के साथ हिरासत में लिया था. आरोपी के कब्जे से 330 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स और आईफोन बरामद किया गया था। और इस पूरे सामान की कीमत 34 लाख 20 हजार रुपये के आंकी गई है।
पूछताछ में फैजान ने बताया वो ये ड्रग्स सुसनेर से आगर ले जा रहा था. आरोपी फैजान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी विनोद कुमारसिंह ने बताया कि ड्रग्स सप्लाई चेन के बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही आरोपी से जुड़े लोगों अन्य लोगों की भी जानकारी ले रही है।
पिछले 15 दिनों में सीएनबी की तीन बड़ी कार्रवाई:
पिछले कुछ दिनों में ड्रग्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस और केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने अलग-अलग टीम बनाकर तीन जगह बड़ी कार्रवाई की । 10 जनवरी को आमला में तीर्थ नर्सरी में सुबह 4 बजे से दबिश दी थी, जहां 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की एमडी डग्स बरामद की और ड्रग्स बनाने की फैक्टी का भंडाफोड़ किया। मौके से केमिकल भी बरामद किया गया।
बताया जा रहा है केमिकल इतनी अधिक मात्रा में था कि उससे 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की एमडी ड्रग्स बनाई जा सकती थी। यही नहीं एक औऱ मामले में सुसनेर क्षेत्र में दो आरेापियों के पास से 20.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। इसके पहले भी 12 सितंबर को एक कार में लगभग 5 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बरामदकी गई थी। जिले में इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है । विभाग को पूरा अंदेशा है कि जिले में ड्रग्स का एक बड़ा ग्रुप एक्टिव है, जिसकी सप्लाई चेन में कई तस्कर भी शामिल हो सकते हैं । पुलिस ड्रग्स तस्करों से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई चेन का पता लगा रही है।
तो मप्र में राजधानी के इर्द गिर्द ही इस समय बड़ा नेटवर्क है जिसका पता लगाने के लिए पुलिस विभाग बड़ी कार्रवाई करने की फिराक में है…सोचिये अगर ये खेप न पकड़ी जाती तो कितने लोग इस नशे की चपेट में होते….