5 साल के मासूम के सिर के पार हो गई लोहे की रोड डॉक्टर ने समय पर बचाई:

khabar pradhan

संवाददाता

22 January 2026

अपडेटेड: 12:36 PM 0ndGMT+0530


5 साल के बच्चे का जटिल ऑपरेशन चिरई अस्पताल में न्यूरो सर्जन डॉ सौरभ बीडकर और डॉक्टर अपूर्व पांडे के नेतृत्व में किया गया।
दरअसल एक 5 साल के मासूम खेल-खेल में ही एकदम वीर हादसे का शिकार हो गया लेकिन समय रहते डॉक्टरों द्वारा उसकी जान बचा ली गई।
5 साल का बच्चा सरफराज अपने रिश्तेदार की छत पर खेल रहा था।‌ तभी पैर फिसलने से वह सिर के बल गिर पड़ा और वहां रखी नुकीली लोहे की राॅड खोपड़ी को भेदते हुए सीधे दिमाग में घुस गई। जिससे बच्चा तुरंत बेहोश हो गया।  गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया और बाद में भोपाल रेफर कर दिया गया।

जटिल ऑपरेशन द्वारा लोहे की राॅड निकाली गई। राॅड ब्रेन के तीन अहम हिस्सों को भेद चुकी थी।  सफल सर्जरी और सतर्क निगरानी के बाद पूरी तरह बच्चा होश में है।

टिप्पणियां (0)