भोपाल में लगातार मोबाइल की लूट की वारदातें तेजी से बढ़ रहे हैं मंगलवार को अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार बदमाश ने मेडिकल दुकान संचालक आशीष जैन के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके तलाश शुरू कर दी है। नए साल के जनवरी महीने में अब तक 20 दिन में मोबाइल झपटने की सात वारदातें दर्ज की गई है।
आशीष जैन ने पुलिस को बताया कि 80 फीट रोड पर ऑटो स्टैंड के पास उसकी मेडिकल की दुकान है 15 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे वह दुकान के बाहर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था इसी दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और प्रभात चौराहे की तरफ भाग गए छीने गए मोबाइल की कीमत करीब 30000 रुपए बताई गई है।
इसके पहले भी छोला मंदिर थाना क्षेत्र में सीमेंट गोदाम के पास खड़े ठेकेदार रवि मीणा के हाथ से बदमाश ने 1 लाख 70 हजार कीमत का आईफोन छीन लिया था। रवि विदिशा का रहने वाला था और घटना के समय ऑटो का इंतजार कर रहा था । पुलिस के अनुसार 1 जनवरी से अब तक शहर में मोबाइल झपटमारी की सात घटनाएं हो चुकी हैं।
लूट की वारदातों का नहीं रुक रहा सिलसिला -मेडिकल संचालक से मोबाइल छीना:
TAGS:

Leave a Reply