दक्षिण कोरिया के राजदूत ली -सियोंग  हो ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान वोट क्लब से जुड़े बड़े तालाब में संचालित हो रहे शिकारा राइड का आनंद लिया।  इस अवसर पर उनके साथ दक्षिण कोरिया के 15 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने भी शिकारा राइड में सहभागिता की । सभी ने बड़े तालाब की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ जल ,शांत वातावरण और मनोहारी दृश्यों की सराहना की । शिकार राइड के दौरान सभी अतिथियों ने मध्य प्रदेश के पर्यटन संभावनाओं, विशेष कर जल पर्यटन गतिविधियों में शामिल होकर सराहना की।