मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दावोस में World Economic Forum की बैठक में हुए शामिल:
संवाददाता
22 January 2026
अपडेटेड: 4:06 PM 0ndGMT+0530
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे स्वीटजरलैंड –दावोस में वर्ड इकोनामिक फोरम की बैठक में हुए शामिल:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं। जरिक एयरपोर्ट पर भारतीय दूतावास की प्रथम सचिव बीना तरकी ने उनका स्वागत किया। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि डब्लू ई एफ दावोस – 2026 में मुख्यमंत्री की भागीदारी के दौरान कई क्षेत्रों में निवेश और रणनीतिक सहयोग के अवसरों को प्रमुखता से रखा जाएगा।
दावोस से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि अब राज्यों को भी वैश्विक मंचों का उपयोग कर निवेश आकर्षित करना चाहिए।
आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव पर्यटन निवेश विषय पर सत्र को संबोधित करेंगे।
मध्य प्रदेश विकास की नई उड़ान की ओर लगातार बढ़ रहा है उनका दावोस का यह दौरा बेहद खास है। जिओरेक एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। उनके साथ कई बैठके और कई चर्चाएं भी होगी।
।
मोहन यादव ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और अब चौथी आर्थिक ताकत से एक डेढ़ साल में तीसरी तरफ पहुंचने वाला है ।ऐसे में मध्य प्रदेश में बहुत सी संभावना है। और हम सब ने मिलकर कई क्षेत्रों में कार्य किया है । एनर्जी के सेक्टर हो, हेल्थ का सेक्टर हो ,आईटी सेक्टर हो या टूरिज्म का सेक्टर हो ,सभी क्षेत्रों में अच्छे से काम हो रहा है इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
डॉ मोहन यादव इकोनामिक फोरम 2026 में मध्य प्रदेश के वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं और भविष्य के विजन को दुनिया के सामने रख रहे हैं निवेश तकनीक और रोजगार के नए रास्ते खोलने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है । मध्य प्रदेश आज नई ऊर्जा और दूरदर्शी सोच के साथ देश दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। मध्य प्रदेश में प्राकृतिक सुंदरता ऐतिहासिक धरोहर और विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन खूबियों और निवेश के अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दावोस के दौरे पर हैं ।
मोहन यादव प्रदेश की निवेश , उद्योगों और उपलब्ध सुविधाएं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे मजबूत मंच भारत और मध्य प्रदेश की आर्थिक मजबूती के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में मध्य प्रदेश की भागीदारी राज्य के लिए गर्व की बात है । इस इकोनामिक फोरम पर जो जानकारी मिली है भारत का सबसे बड़ा दल माननीय प्रधानमंत्री ने हम सबके साथ भेजा है, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने निवेश से जुड़ी नीतियों को सरल और उद्योग अनुकूल बनाया है । इससे कंपनियों को निवेश करने में आसानी हो रही है। इससे राज्य में निवेश आएंगे ,रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह दौरा राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन के नए अवसर खोलने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।