टीम इंडिया को जल्द ही अलविदा कहेंगे यह पांच खिलाड़ी:
संवाददाता
22 January 2026
अपडेटेड: 4:17 PM 0ndGMT+0530
भारतीय क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ी आने वाले समय में सन्यास ले सकते हैं…. टीम में किसी खिलाड़ी का शामिल होना जितना मायने रखता है टीम से बाहर होना भी फैंस को मायूस करता है….इस समय कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो किसी न किसी वजह से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं… इसमें से कुछ खिलाडियों की उम्र अभी कम है लेकिन खराब फॉर्म की वजह से बाहर बैठे हैं। ऐसे में उनकी वापसी का इंतजार उनको भी है और फैंस को भी…..संभव है इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट से वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
हम आपको बताते हैं ऐसे में 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो इस साल सन्यास का ऐलान कर सकते हैं….इनमें पहला नाम आता है भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके अजिंक्य रहाणे का…
जिनकी वापसी अब लगभग असंभव हो गई है। फिलहाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रहाणे जून में 38 साल के हो जाएंगे तो वापसी के रास्तो अब मुश्किल हैं….
इसके बाद नम्बर आता है तेज गेंदबाज उमेश यादव का…जो इस समय चयनकर्ताओं की लिस्ट से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। उमेश अब घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए भी गिने चुने मैच ही खेलते हैं। वो एक समय भारतीय क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते थे। उनके नाम 288 इंटरनेशनल विकेट हैं जिनके लिए लोग उन्हें याग रखेंदे…
अब बात करें ईशांत शर्मा की जिसने 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था और आते ही अपनी जगह बना ली थी… आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में 2021 में वो खेले थे। 37 साल के ईशांत के नाम टेस्ट में 311, वनडे में 115 जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 विकेट दर्ज हैं…अब उम्र की वजह से चयनकर्ता उन्हें बाहर ही रखेंगे…
युजवेंद्र चहल की बात करें तो ये एक समय भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर हुआ करते थे। वह 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम में भी थे लेकिन 2023 के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। चहल के लिए टीम इंडिया के रास्ते लगभग पूरी तरह बंद हो चुके हैं।
और पांचवे हैं मनीष पांडे आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं मनीष …उन्होंने भारत के लिए 29 वनडे और 39 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले… इस सीजन में वह घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ।
तो ये पांच खिलाड़ी हैं जो अब क्रिकेट के मैदान में देखने को नहीं मिलेंगे… हो सकता है घरेलू मैच में देखे जाएं….