जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना के 10 जवान शहीद हो गए हैं । डोडा में सेना की बख्तरबंद गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
इस हादसे में 10 जवान घायल हुए हैं। और 10 जवान शहीद हो गए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
यह सेना की बख्तर बंद गाड़ी के गहरी खाई में गिरने की वजह से हुई है।
यह हादसा चंपा की तरफ खन्ना टॉप इलाके पर हुआ है । यह बहुत ही सकरा रास्ता है और सिंगल रोड है यही से दोनों की तरफ आने और जाने वाली गाड़ियां एक ही रास्ते से होकर गुजरती है। जब यह गाड़ी चंपा की तरफ जा रही थी ,तो करीब 1:00 बजे के आसपास यह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें भारतीय सेना के करीब 21 जवान सवार थे और यह खाई 200 फीट करीब गहरी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है । यह खाई इतनी गहरी थी कि रेस्क्यू में परेशानी आ रही है । 10 जवान शहीद हो गए हैं और करीब 10 से 11 सैनिकों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी गिरी गहरी खाई में– 10 जवान हुए शहीद राहत कार्य जारी:

TAGS:

Leave a Reply