भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एक महिला के बैग से डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी गायब:

khabar pradhan

संवाददाता

26 January 2026

अपडेटेड: 1:14 PM 0thGMT+0530

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ की जूलरी गायब होने का मामला सामने आया है अमेरिका से भोपाल आई महिला की हीरे की चेन अंगूठी समेत अन्य जेवरात गायब हो गए महिला ने इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई है।
दरअसल महिला शालिनी अमेरिका से भोपाल आई थी भोपाल से वह मुंबई जा रही थी । उनका बैग सुबह 10:20 पर स्कैन हुआ।  इसके बाद 11:00 बजे फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।  इस दौरान स्कैनिंग करते समय उनके बैग में कोई ज्वेलरी नहीं दिखाई थी।
उन्होंने बताया कि इंडिगो को भी इसकी जानकारी दे दी गई है इंडिगो और शिकायत करता शालिनी बाफना संपर्क में है शालिनी को जानकारी दे दी गई है फुटेज में किसी भी प्रकार की ज्वेलरी के गायब होने की घटना नहीं दिखाई दे रही है शालिनी भोपाल से मुंबई जा रही थी।
इस मामले में एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी का कहना है कि सीआईएसएफ की टीम से एयरपोर्ट के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कराए गए हैं । फुटेज में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है । साथ ही बैगेज स्कैनिंग में भी ज्वेलरी नहीं दिखी है।

एयरपोर्ट के एक्स रे स्कैनर वस्तुओं को घनत्व और धात्विक संरचना के आधार पर दिखाते हैं । हीरा कार्बन से बना होता है और बहुत छोटा होने पर सामान्य ठोस वस्तु जैसा दिखाई देता है।‌ इसलिए अलग से पहचान में नहीं आता । हीरा लेकर यात्रा के लिए वैध बिल ,कस्टम घोषणा और सुरक्षा नियमों का पालन करना भी जरूरी है।

टिप्पणियां (0)