पंचायत भवन के पास मिट्टी निकालने के दौरान खदान-धंसने  से दो बच्चियों सहित तीन की मौत:

khabar pradhan

संवाददाता

26 January 2026

अपडेटेड: 1:25 PM 0thGMT+0530

सिंगरौली के देवसर तहसील के परसोहर गांव में रविवार को एक मिट्टी की खदान धंसने से दो बच्चियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई । दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं ।
दरअसल परसोहर गांव में पंचायत भवन के पास महिलाएं घर की लिपाई पुताई के लिए छुई मिट्टी जो लाल और पीले रंग की होती है ,इसे निकाल रही थी ,तभी खदान की मिट्टी धसक गई।  इसमें कौशल्या सिंह- 50 वर्ष, रुकुमुन सिंह -45 वर्ष ,प्रीति सिंह -10 वर्ष, बसंती -16 वर्ष ,फूलमती यादव -50 वर्ष ,मिट्टी में दब गई ।  ग्रामीणों ने कौशल्या और रुकुमुन  को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला । इसमें प्रीति, बसंती और फूलमती की मौके पर ही मौत हो गई।  ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने खदानों में अवैध कार्यों पर कार्रवाई नहीं की । प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को रेडक्रॉस से दो-दो लाख रुपए की सहायता प्रदान की है।  ग्राम पंचायत बंधा के सचिव सतीश द्विवेदी को मृतकों का संबल योजना में पूर्व पंजीयन ना होने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है।

टिप्पणियां (0)