*गुजरात की एटीएस में एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया*

khabar pradhan

संवाददाता

28 January 2026

अपडेटेड: 2:58 PM 0thGMT+0530

*गुजरात की एटीएस में एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया*

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले 22 वर्षीय फैजान शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश विरोधी और राष्ट्र की एकता को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप है।

एटीएस के अनुसार फैजान शेख ,पाकिस्तान स्थित हैंडलर मोहम्मद अबू बकर के संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का काम कर रहा था। वह इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार संपर्क में था।

एटीएस के डिप्टी एसपी हर्ष उपाध्याय को खुफिया जानकारी मिली थी कि फैजान देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। इस सूचना के आधार पर एटीएस ने जांच शुरू की और आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी को निगरानी में लिया। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री बरामद हुई। इनमें लाल किले पर काला इस्लामिक झंडा लगी तस्वीरें, भारतीय उपमहाद्वीप का नक्शा जिसमें कश्मीर को भारत से अलग दिखाया गया था, दिल्ली के कुछ स्थानों के नाम के साथ मौत की धमकी वाली पोस्ट, एशिया के नक्शे पर मुस्लिम क्षेत्र स्थापित करने से जुड़ी सामग्री, अल-जिहाद लिखी तस्वीरें, हिज़्ब-उत-तहरीर जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा कंटेंट शामिल है।

इसके अलावा मोबाइल से जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार वीडियो, कट्टरपंथी भाषण और फरहतुल्लाह  घोरी जैसे आतंकियों के वीडियो भी मिले हैं। आरोपी ने कुछ लोगों की तस्वीरों पर निशान लगाकर उन्हें संभावित टारगेट के रूप में चिन्हित किया था।

एटीएस के अनुसार फैजान शेख जैश-ए-मोहम्मद और अलकायदा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से प्रेरित था।

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। एटीएस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसके पीछे कितनी बड़ी साजिश काम कर रही है l

टिप्पणियां (0)