एक प्रोफेसर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हुई 4 लाख 90 हजार की साइबर ठगी:

khabar pradhan

संवाददाता

29 January 2026

अपडेटेड: 1:12 PM 0thGMT+0530

एक प्रोफेसर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हुई 4 लाख 90 हजार की साइबर ठगी:

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट कॉलेज के प्रोफेसर के साथ शेयर मार्केट में निवेश को लेकर 4 लाख 90 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। 
पिपलानी थाने के पुलिस के अनुसार विक्रम सिंह अहिरवार जिनकी उम्र 35 वर्ष है । वे ऑल सेंट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और खजूरी कला स्थित शिवलोक फेस -4 में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर के पास फेसबुक पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। महिला का नाम वाणी शर्मा था। फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद फेसबुक पर ही चैटिंग होने लगी । इस बीच वाणी शर्मा ने उन्हें दो मोबाइल नंबर दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें व्हाट्सएप पर बात करने के लिए अपना नंबर दिया । व्हाट्सएप पर बात करने पर आरोपी महिला ने उन्हें  अकाउंट की जानकारी दी । इसमें बताया गया कि पहले अकाउंट में पैसे निवेश करने हैं ,वहीं दूसरे अकाउंट में प्रॉफिट दिखाई देगा।  जिससे पैसे निकाले जा सकते हैं ।
उन्हें बताया गया कि विदेशी मुद्रा को इससे भारतीय मुद्रा में बदला जा सकेगा।

पुलिस ने बताया कि विक्रम ने कुल 3 लाख 90 हजार रुपए निवेश किया।  प्रॉफिट निकलते समय आरोपी महिला ने 7 लाख 50 हजार जीएसटी जमा करने की मांग की । विक्रम के पास इतने पैसे नहीं होने पर महिला ने एक लाख मांगे । जिसे विक्रम ने जमा कर दिया।  इसके बाद कुल उनका निवेश चार लाख 90 हजार हो गया ।
जैसे ही उन्हें रकम जमा करी तो आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हो गए।
तब उन्हें समझ में आया कि उनके साथ शेयर मार्केट में निवेश की आड़ में साइबर फ्रॉड हो चुका है।

इसके पहले भी साइबर ठगों ने कई लोगों के साथ ऐसी ही ठगी की है।  जिनमें उनके अपराध करने का तरीका एक जैसा ही है। इसलिए साइबर क्राइम की तरफ से यह चेतावनी जारी की जाती है कि शेयर ट्रेडिंग वालों के लिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
साइबर एक्सपर्ट  वाजपेई ने बताया कि अनजान लिंक और वेबसाइट से बचें । केवल सेबी वेरीफाइड पर  ही निवेश करें । फ्रॉड होने पर 1930 नंबर पर शिकायत करें।

टिप्पणियां (0)