इंदौर -शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शहर के खजराना में घर के बाहर खेल रहे एक चार वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने घायल कर दिया । दरअसल 4 वर्षीय बच्चा तैमूर पिता इलियास पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया । कुत्ते ने बच्चों के सिर ,गर्दन, हाथ और पैर में काट लिया । जिससे उसके सिर में गहरा घाव हो गया।  परिजन उसे सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल लेकर पहुंचें । जहां डॉक्टरों ने बच्चे के सिर में 20 टांके लगाए । उसे अभी निगरानी में रखा हुआ है । बच्चे के पिता इलियास ने बताया कि वह रॉयल कॉलोनी गोसिया मदरसा के पास रहते हैं।  घटना के समय वह घर से बाहर गए थे।  बच्चे के दादा ने उसे घर के अंदर बुलाया लेकिन तैमूर ने थोड़ी देर और खेलने की बात कही । इसी दौरान अचानक कुत्ते ने उसे पर हमला कर दिया। बच्चे के सिर में गहरा घाव हो गया है।