नशे का अवैध कारोबार -राजस्थान तक फैला नेटवर्क: तीन आरोपी गिरफ्तार:
संवाददाता
29 January 2026
अपडेटेड: 3:17 PM 0thGMT+0530
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नशा मुक्त प्रदेश अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में की गई संयुक्त कार्रवाई में करीब 5 करोड़ कीमत की ड्रग्स, केमिकल ,मशीन और हथियार जफ्त किए गए हैं। दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी पहले से पुलिस की हिरासत में है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नशा मुक्त प्रदेश अभियान और डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
कैसे खुली फैक्ट्री की परतें:
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 20 जनवरी 2026 को कोतवाली आगर में फैजान निवासी सुसनेर के पास से 330 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी । पूछताछ में सप्लाई राजस्थान के झालावाड़ में होने का खुलासा हुआ । इसके बाद मंगलवार बुधवार की रात राजस्थान पुलिस के सहयोग से थाना डग क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में दबिश दी गई।श्र जहां से शाहिर खान और मुनव्वर खान उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही ड्रग्स निर्माण का पूरा सेटअप मिला।
मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ जिला है -इसलिए लोगों की बढ़ी चिंता:
आगर मालवा राजस्थान सीमा से सटा हुआ जिला है। जहां चंवली बॉर्डर और डग रोड से नशे की तस्करी आसान हो जाती है। इससे पहले भी सीबीएन ने अमला तीर्थ नर्सरी की आड़ में चल रही फैक्ट्री से 31.25 किलो एमडी ड्रग्स पकड़ी थी । 12 सितंबर 2025 को कोतवाली पुलिस ने एक भाजपा नेता के पास से करोड़ों की केटामाइन ड्रग्स जब्त की थी।
जब्त किया गया सामान:
पुलिस ने मौके से 1 किलो स्मैक, 2 किलो एमडी ड्रग्स , 2 किलो क्रिस्टल नुमा केमिकल, (केटामाइन), 25 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, सोडियम कार्बोनेट, अमोनियम नाइट्रेट ,ड्रग्स बनाने की मशीन ,7 मोबाइल फोन, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट,भरमार गन और एयर गन जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 करोड रुपए आंकी गई है।