मध्य प्रदेश सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: संजय कुमार को बनाया भोपाल कमिश्नर:14 सीनियर IPS अधिकारियों का किया तबादला:
संवाददाता
29 January 2026
अपडेटेड: 5:31 PM 0thGMT+0530
MP-IPSTransfer: संजय कुमार को बनाया भोपाल कमिश्नर:
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने आज 29 जनवरी को एक बार फिर आईपीएस अफसर के तबादले जारी किए हैं ।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है ।जिनमें भोपाल के मौजूदा पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र को नई जिम्मेदारी देते हुए आईजी SCRB स्टेट क्राईम रिकॉर्ड्स ब्यूरो बनाया गया है।
वहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को भोपाल कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।
जो राजधानी की कानून व्यवस्था के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट में पंकज कुमार को विशेष पुलिस महानिदेशक,सीआईडी पुलिस मुख्यालय भोपाल में नियुक्त किया गया है।
अनंत कुमार सिंह जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल में पदस्थ किया गया है।
केपी वेंकटेश्वर राव जिन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स विभाग से हटाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं एसटीएफ नक्सल ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।
उमेश जोगा जो उज्जैन जोन के पुलिस महानिदेशक थे अभी उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर का प्रभाव सौपा गया है।
डी श्रीनिवास शर्मा जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। उन्हें एडीजी एसटीएफ का अतिरिक्त कार्य भारतीय सौंपा गया है।


विवेक शर्मा जो परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर में थे उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक PHQ पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।
अनुराग यादव पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल में थे उन्हें संचालक खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नेतृत्व सोपा गया है।
राकेश गुप्ता संचालक खेल एवं युवक कल्याण मध्य प्रदेश में थे उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन में पदस्थित किया गया है।
अजय सिंह सीहोर जोन पुलिस महानिदेशक निरीक्षक का पदभार देख रहे थे ।अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक योजना भोपाल में पदस्थ किया गया है।
SCRB की आईजी चैत्रा एन को शहडोल जॉन का आईजी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में शिकायत और मानव अधिकार आईजी ललित शाक्यवार को बालाघाट जोन का आईजी बनाया गया है।
इसके पहले 23 मार्च 2025 को मध्य प्रदेश के गृह विभाग द्वारा 15 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।