एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता
30 January 2026
अपडेटेड: 12:45 PM 0thGMT+0530
ड्रग्स की तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में पांच बार गिरफ्तार हो चुका है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।