अनूपपुर में हाथियों का आतंक जारी

khabar pradhan

संवाददाता

30 January 2026

अपडेटेड: 12:46 PM 0thGMT+0530

में तीन हाथियों का आतंक पिछले 38 दिनों से लगातार बना हुआ है। बुधवार–गुरुवार की रात हाथियों ने खेतों में खड़ी फसलों को रौंद दिया और कई घरों तथा वन विभाग की फेंसिंग व गेट तोड़कर नुकसान पहुंचाया।

रात के समय हाथियों को देखने पहुंचे ग्रामीणों को हाथियों ने दौड़ा दिया, जिससे दो से तीन युवक गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

गुरुवार सुबह तीनों हाथियों ने ग्राम पोंड़ी और खाड़ा गांव के बीच स्थित जंगल में डेरा जमा लिया। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह समूह छत्तीसगढ़ से अनूपपुर जिले के जैतहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार घूम रहा है।

वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

टिप्पणियां (0)