भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में एक बस को खड़ी करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की दो युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी।
दरअसल पत्ती बाजार में बस खड़ी करने को लेकर आपसी वाद विवाद हुआ।
विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई आरोपियों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला भी कर दिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरव पटेल बस चलाने का काम करता है कल शाम 7:30 बजे वह पट्टी बाजार इलाके में अपनी बस खड़ी कर रहा था इसी दौरान आरोपी इरफान ,अनीस और भूरिया खान से उसका वाद विवाद हो गया । आरोपियों ने मिलकर गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी । इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने पहले से अपने पास रखा हुआ चाकू निकाला और गौरव पटेल पर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्ती बाजार में बस खड़ी करने पर हुआ विवाद -युवक पर किया जानलेवा हमला:
TAGS:

Leave a Reply